Ticker

5/recent/ticker-posts

How to assemble a desktop pc कंप्यूटर सिस्टम को असेंबलर करना

 How to assemble a desktop pc कंप्यूटर सिस्टम को असेंबलर करना

 


कंप्यूटर सिस्टम को असेंबलर करना  (how to assemble a desktop pc)-

किसी कंप्यूटर की असेंबलिंग में निम्न पदों का अनुसरण करते है-

 

1.मदरबोर्ड को लगाना ( Installing Motherboard)- मदरबोर्ड लगाते समय यह ध्यान देना चाहिए कि उस पर लगे एक्सपेंशन  स्लॉट एवं I/O पोर्ट सिस्टम यूनिट पर बनी छेद से मेल खाए|मदर बोर्ड पर बनी हुई  mounting holes system unit  पर बनी maunting holes से मिलाएं|इसको ध्यान से टाइट करें ताकि उसके दुसरे पार्ट  को  कोई नुकसान ना हो| how to assemble a desktop pc मदरबोर्ड  को लगाने के बाद देखें  यह जाच ले कि वह ढीला तो नहीं है सिस्टम यूनिट को छू तो नहीं रहा है मदरबोर्ड को लगाने से पहले उस पर CPU,CPU FAN लगाना RAM आसान होता है |

 

2.मेमोरी (Memory)लगाएं :- मेमोरी लगाने से पहले मदरबोर्ड के डॉक्यूमेंटेशन को एक बार देख लेना चाहिए| अधिकार मदरबोर्ड में मेमोरी, सॉकेट को नंबर दिए जाते हैं जो 0 या 1 से शुरू होते हैं, कार्टून मतलब है वैसे तो   स्लॉट को किसी भी  क्रम में भरा जा सकता है परंतु इन्हें न्यूनतम संख्या से लगाना चाहिए| किसी किसी मदरबोर्ड में एक से अधिक शॉर्ट में मेमोरी  लगाना आवश्यक होता है, जिससे बैंक पूर्ण हो| SIMM कॉल लगाने से पहले या तो उसे  45० डिग्री कोण पर सॉकेट में डालें फिर उसे सीधा करें जिससे उस पर Clipslock  हो जाएं या फिर SIMM  को सीधा डालकर   फिर झुकाए जिससे Cipslock हो जायेगा |

 

3.CPU लगाएं :- CPU को लगाने से पहले हमें प्रोसेसर का पिन न. 1 और प्रोसेसर सॉकेट  का पिन न.1 देखना चाहिए |प्रोसेसर एवं उसमें सॉकेट दोनों पर ही पिन न. 1 का mark दिया जाता है |सॉकेट पर यह mark हो जाता है |

 

4.पॉवर सप्लाई यूनि:- पहले SMPS को सिस्टम केस पर ठीक से बैठाए या सेट करे |अब स्क्रू से  SMPS को सिस्टम केस पर कसें |यदि SMPS पर 115V या 240 VOLT इनपुट का स्विच है तो उसे सही इनपुट पर कसें|

 

5.केबल को लगाना:- AT पावर सप्लाई को मदरबोर्ड से जोड़ने के लिए दो 6 पिन कनेक्टर लगायें और यह चेक करें की ब्लाक केबल एक साथ हों |AT  पावर सप्लाई  के पॉवर on/off स्विच और केबल को सिस्टम केस के आगे के पैनल पर लगायें |ATX पॉवर सप्लाई को मदरबोर्ड पर लगाने के लिए सिंगल कनेक्टर का उपयोग करें | हार्ड डिस्क और CD-ROM को किसी भी मोलेक्स कनेक्टर से लगाया जा सकता है चूँकि सभी कनेक्टर में समान वोल्टेज सप्लाई होता है |फ्लॉपी ड्राइव्स में मिनी मोलेक्स कनेक्टर लगाये जाते हैं |

 

6.इंटरफेस कार्ड (Storage Devices) :- इंटरफेस कार्ड को सही एक्सपेंशन स्लॉट में लगाना चाहिए तथा यह देखना चाहिए की वह पूर्ण रूप से स्लॉट में लगा हो |कभी भी इंटरफेस कार्ड को लगते समय बहुत अधिक ताकत न लगायें एवं एक समान दबाव देते हुए कार्ड को स्लॉट में डालें |इंटरफेस कार्ड को सिस्टम केस पर स्क्रू से कसे

 

7.स्टोरेज डिवाइस:- स्टोरेज डिवाइस जैसे फ्रॉक एवं हार्ड डिस्क को 3.5” बे (Bay) में लगाया जाता हैनेवाम CD या DVDड्राइव्स  को 5.25” बे में जिस ड्राइव से बहार से मिडिया  लगाने की आवश्यकता होती है जैसे CD,DVDड्राइव उन्हें लगाने के लिए फ्रंट पैनल से प्लास्टिक फेस प्लेट निकलने की आवश्यकता होती है |इन ड्राइव को स्क्रू द्वारा सिस्टम केस पर लगाना होता है|अब इन ड्राइव्स को डाटा केबल एवं पॉवर केबल से जोड़ा जाता है |केबल लगते समय यह ध्यान रहे की  केबल का पिन -1, वॉइस कनेक्टर के पिन-1 से  मेल खाए| केबल की एक किनारी लाल होती है जो पीने 1 होती है | कनेक्टर का  पिन-1  प्रदर्शित करने के लिए उस पर “1” या सफेद बिंदु अंकित होता है |

 

8.सिस्टम केस का ढक्कन(System Case Lid):-  अब सिस्टम केस पर उसका ढक्कन लगाकर स्क्रू से कस दें |

 

9.(I/O Devices):- अब सिस्टम को सारे इनपुट आउटपुट डिवाइस जैसे कीबोर्ड, माउस,मॉनिटर से जोड़ते हैं,उनके सही पोर्ट देखकर लगायें |यदि किसी कनेक्टर की पिन मुड़ी हो तो पहले उसे सीधा करें अन्यथा पिन और अधिक मूड सकती है या टूट सकती है| कनेक्टर लगाने पर यदि उन पर स्क्रू है तो उन्हें  कसें | कोई भी कनेक्टर ढीला नहीं होना चाहिए  नहीं तो वह काम नहीं करेगा| इस प्रकार हम किसी भी कंप्यूटर की असेम्बलिंग कर सकते हैं |

 

इस तरह how to assemble a desktop pc किया जाता है |

Post a Comment

0 Comments